Pages

Friday, March 11, 2016

सेब खाने के फायदे-Health Benefits of Apple in Hindi,

 



एक रिसर्च में सामने आया है कि स्‍टैटिन के इस्‍तेमाल से मसल्‍स डिजीज़ और मायोपैथी जैसे कई सारे कई साइड इफेक्‍ट हो सकते हैं, जबकि सेब के सेवन से कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है। इसके अलावा सेब में भारी मात्रा में पेक्टिनहोते हैं जो कि कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करने के लिए प्रभावी घुलनशील फाइबर हैं। एक अमेरिकी अध्‍ययन के अनुसार, रोजाना एक सेब खाने से केवल छह हफ्ते में एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल 20 फीसदी तक कम किया जा सकता है। अगर आप हार्ट अटैक के खतरे से बचना चाहते हैं और स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह एक सेब खाकर अपने दिन की शुरुआत करें।

सेब पोष्टिक तत्वो का घर है। सेब खाना कुछ रोगो को रोकने और इलाज करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर के समग्र स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करता है। नीचे सेब के कुछ स्वास्थ्य लाभ सूचीबद्ध है
    • एप्पल उन लोगो के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो वजन कम करना चाहते है चूंकि यह अतिरिक्त कैलोरी को खाने में शामिल किये बिना भूख को शांत करता है। इसमें पैक्टिन शामिल है जो मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा अवशोषित वसा की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसलिए सेब का सेवन अपने पेट को भरने के लिए एक विकल्प है जब आप भोजन के लिए तड़प रहे हो। 
    • सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन ग्लेक्टरोनिक एसिड का एक स्त्रोत है। यह शरीर में इंसुलिन की जरूरत पर प्रतिबंध लगाता है और इस प्रकार मधुमेह के प्रबंधन में मदद करता है। 
    • सेब में एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि फ्लेवानॉयड और फ्लोराड्जिन शामिल होते है जो महिलाओं को रजोनिवृति की स्थिति में पहुंचने पर ऑस्टियोपोरोसिस से रक्षा करता है। इसके अलावा, यह अस्थि घनत्व को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।
    • पाचन की प्रक्रियाहम सभी को हमारे आहार में फाइबर के महत्व के बारे मेंजानना चाहिए। सेब दोनों घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। यह पाचन की प्रक्रिया को विनियमित करने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है। 
    • इसके अलावा, सेब का छिलका शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि सेब का छिलका उतारे बिना उन्हे खाना चाहिए वरना सेव से फाइबर का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ होगे।
    • सेब गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है चूंकि इसमें साइडर सिरका अच्छी मात्रा में होता है।अपने आहार में सेब को शामिल करने से आप का हृदय स्वस्थ रहता है। 
    • सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एलडीएल कोलेस्ट्रोल के ऑक्सीडाइजेशन को रोकता है और सूजन को कम करता है। इसके अलावा, यह कॉलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करता है।
    • सेब मस्तिष्क बिमारियों जैसे कि अल्जाइमर की रोकथाम करने में भी उपयोगी है क्योंकि यह मुक्त रेडिकल डेमेज से मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करता है जो अल्जाइमर का कारण बनती है।
    • सेब फ्लेवोनॉयड क्यूरसेटिन और नरीन्जिन की मात्रा उच्च होती है जो 50 प्रतिशत तक फेफड़ो के कैंसर को होने से रोकती है।
    • सेब उर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है चूंकि यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसलिए, आपको वर्कआउट करने से पहले कुछ सेब खाने की सलाह दी जाती है। 
    • यह आपकी क्षमता को बढ़ाता है और आपकी उर्जा के स्तर में भी वृद्धि लाता है। इन स्वास्थ्य लाभों के अलावा, सेब में मिनरल और विटामिन प्रचुर मात्रा में होती है जो रक्त को साफ करते है। अतः अच्छा स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में सेब को शामिल करना महत्वपूर्ण है।
    • सेब में फ्लावनोईड पाया जाता है जो की औरतों को ओस्टियोपोरोसिस से बचाता है। दरअसल, इसका कारण फ्लावनोईड है, जो कि हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है।
    • अगर आप खून की कमी से परेशान हैं तो रोजाना 2 से 3 सेब खाने की आदत डालें। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है। जिससे हिमोग्लोबिन कमी दूर हो जाती है। कैंसर का खतरा कम हो जाता है
    • सेब गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है, क्योंकि इसमें साइडर सिरका अच्छी मात्रा में होता है।
    • सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन शरीर में ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी को पूरा करता है। साथ ही, इंसुलिन के उपयोग को कम करता है।
    • सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पाचन में मदद करता है। यदि सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाए तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है।
    • कोलेस्ट्रॉल को कम करे
    • सेब में घुलन शील फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
    • कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर , डायबिटीज जैसी बीमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
    • इम्यून सिस्टम को अच्छा रखे
    • लाल सेब में क्वरसिटिन नमक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। हाल के अध्ययनों में पाया गया है की क्वरसिटिन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
    • सेब लीवर साफ करता है। इसलिए लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज़ एक सेब खाएं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है।
    • दस्त और कब्ज को खत्म करता है
    • सेब फाइबर का भंडार माना जाता है। ये कब्ज़ या दस्त जो छोटे बच्चो में हो जाता है उससे बचाता है।
    • दांतों को स्वास्थ्य बनाए
    • सेब में फाइबर होता है जिससे दांत साफ और अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रापर्टीज पाई जाती है, जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखती हैं।
    • अल्जाइमर से बचाए
    • सेब दिमाग की बीमारियों जैसे कि अल्जाइमर की रोकथाम करने में भी उपयोगी है, क्योंकि यह मुक्त रेडिकल डेमेज से दिमागी सेल्स की रक्षा करता है, जो अल्जाइमर का कारण बनती हैं।
    • सेब उर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है, यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसलिए, वर्कआउट करने से पहले सेब खाने की सलाह दी जाती है। यह शरीर की क्षमता को बढ़ाता है और उर्जा के स्तर में भी बढ़ोतरी करता है।
    • बोवेल सिंड्राेम में कब्ज, दस्त और पेट दर्द होता है। जिससे बचने के लिए डॉक्टर डेयरी और वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हैं और फाइबर से भरे आहार खाने की सलाह देते हैं।
    • नींद न आती हो तो सोने से पहले मीठे सेब के मुरब्बे के साथ गुनगुना दूध पीएं।एक गिलास सेब के रस में मिश्री मिलाकर प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से पीने से पुरानी से पुरानी खांसी भी ठीक हो जाती है। 
    • सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, बेहोशी या उन्माद की शिकायत से ग्रस्त व्यक्ति को भोजन से पहले दो मीठे सेबों का सेवन करना चाहिए। सेब खाने से मस्तिष्क की कमजोरी दूर होती है। दोपहर तथा रात को कच्चे सेब की सब्जी मस्तिष्क के रोगों में लाभ पहुंचाती है। रोज शाम को एक मीठा सेब तथा रात को एक गिलास सेब का शरबत पीने से रोगी को अतिशीघ्र लाभ होता है। 
    • आंखों के रोगी इसकी पुल्टिस बनाकर आंखों पर रखें और ताजे सेब को मक्खन के साथ खाएं। इससे पेशाब खुलकर आएगा तथा चेहरे की रंगत भी सुर्ख हो जाएगी। बुखार में रोगी को ताजे सेब का रस पिलाने से फायदा होता है। 
    • गले में खराबी आने पर ताजे सेब का रस कुछ देर गले में ही रोक कर रखें।यह पेट के कीड़े, कब्ज और अम्लता को दूर करता है।
    • शरीर में रक्त की कमी हो, उच्च रक्तचाप हो तो सेब का सेवन अति लाभदायक है।
    • पुराने सिर दर्द में रोज एक सेब नमक लगाकर खाएं। 
    • इसका सेवन दांतों और मसूढ़ों को मजबूत और कीटाणु रहित बनाता है। खांसी में सेब के रस में मिश्री मिलाकर पिएं।

      1 comment:
      Write comments
      1. स्वस्थ के बारे में जानकारी देने के लिए धन्यवाद

        ReplyDelete

      Pages